कुछ घरेलू नुस्खे से आप अपने डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने रहन – सहन में बदलाव करना होगा। विशेषज्ञो के माने तो खराब खान-पान के चलते ज्यादातर लोग शुगर के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग इससे प्राकृतिक तरीकों से छुटकारा पाना चाहते हैं, वहीं कुछ लोग दवाइयों पर निर्भर रहते है। तो आइए जानते हैं कि प्राकृतिक तरीकों से कैसे डायबटीज़ को कंट्रोल में लाया जा सकता है।
तुलसी के सेवन से डायबिटीज से छुटकारा पाया जा सकता है।
क्या आप जानते है कि तुलसी के पत्ते से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है, दरअसल तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी के पत्तें काफी लाभदायक माने जाते है। इसके अलावा तुलसी इंसुलिन के प्रोडक्शन को बूस्ट करती है और ग्लुकोस स्तर को कम करने में उपयोगी है। रोजाना आप तुलसी के तीन पत्ते चबा सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा।
आम के पत्तों से भी कंट्रोल होगा ब्लड शुगर
आम के पत्ते भी शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। दरअसल आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी और कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो डायबिटीज कंट्रोल करने में असरदार हैं। इन पत्तों में इंसुलिन के लेवल को भी संतुलित करने की क्षमता होती है।
जामुन के बीज से मिलेगा फायदा
जामुन के बीज कुछ लोग जरूर फेंक देते होंगे, पर बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत उपयोगी है। इन बीजों से ब्लड शुगर लेवल कई हद तक कम हो सकता है। इनके बीजों को पीसकर आप चाय में उबाल कर पी सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। SKY NEWS GLOBLE इसकी पुष्टि नहीं करता है।)