रविवार को अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क की एक प्राइड परेड में भगदड़ मच गई। इस प्राइड परेड में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने बताया कि गलती से पटाखों की आवाज़ को गोलियों की आवाज़ समझ लिया गया जिसके बाद यह भगदड़ मची। सोशल मीडिया की वीडियो में नज़र आ रहा है कि डरे सहमें लोग तेजी से इधर-उधर भाग रहे हैं। रविवार को हुई इस LGBTQIA+ प्राइड परेड में हजारों लोग शामिल हुए थे।
#Breaking: At Washington Square Park in NYC. Crowd go's running saying shoots were fired. Officers state it was fireworks#BreakingNews #WashingtonSquarePark pic.twitter.com/kBRAB2eHZg
— The HbK (@The5HbK) June 27, 2022
जांच के बाद न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने बताया, “वॉशिंगटन स्क्वायर पार्क में कोई गोली नहीं चली थी। दरअसल मौके पर चले पटाखों की आवाज को गोली की आवाज़ समझा गया।”
There were NO shots fired in Washington Square Park. After an investigation, it was determined that the sound was fireworks set off at the location. pic.twitter.com/QXwEolmZks
— NYPD NEWS (@NYPDnews) June 27, 2022
घटना के बाद पुलिस ने AFP को बताया कि भगदड़ में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। लेकिन मैनहैटन के निचले इलाके में कई घायल हो गए। परेड का माहौल उत्सव का था लेकिन शुक्रवार को आए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के गर्भपात के अधिकार को खत्म करने के फैसले से निराशा भी थी।
न्यूयॉर्क में सैन फ्रांसिस्को के बाद अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी प्राइड परेड होती है। कोविड महामारी के बाद रविवार को पहली बार न्यूयॉर्क में यह बड़ी प्राइड परेड हो रही थी।