बिहार : 2014 में भाजपा को सत्ता के शिखर पर पहुँचाने वाले चुनावी ररनीतिकर प्रशांत किशोर आज -कल अपने जन सुराज अभियान के लिए पुरे बिहार का दौरा कर रहे है और इसी अभियान के दौरान वह लगातार बिहार की हालात को लेकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर लगातार हमलावर रह रहे है। एक बार फिर प्रशांत किशोर ने नितीश कुमार के बिहार के सड़को के निर्माण पर किये गए दावे को झूठा करारते हुए मधुबनी जिले से गुजरने वाले एक राष्ट्रीय राजमार्ग के वीडियो को ट्विटर के जरिए साझा करते हुए लिखा की ‘‘90 के दशक के जंगलराज में बिहार में सड़कों की स्थिति की याद दिलाता यह बिहार के मधुबनी जिले का नेशनल हाईवे 227 (एल) है।
अभी हाल में ही नितीश कुमार जी एक कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के लोगों को बोल रहे थे कि बिहार में सड़कों की अच्छी स्थिति के बारे में उन्हें सबको बताना चाहिए।’’
90 के दशक के जंगलराज में बिहार में सड़कों की स्थिति की याद दिलाता यह बिहार के मधुबनी जिले का नेशनल हाईवे 227 (L) है।
अभी हाल में ही #Nitishkumar जी एक कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के लोगों को बोल रहे थे कि बिहार में सड़कों की अच्छी स्थिति के बारे में उन्हें सबको बताना चाहिए। pic.twitter.com/Qp0ehEluty
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) June 23, 2022
PK के ट्वीट में जंगल राज शब्द का सन्दर्भ लालू प्रसाद और राबड़ी के शासन काल से था,जिसको मुद्दा बनाकर 2005 में नितीश कुमार बिहार में विधान सभा चुनाव राजद को पराजित करके बिहार के सत्ता पर काबिज हुए थे।
नितीश कुमार की पार्टी JDU का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं प्रशांत किशोर
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी एवं नितीश कुमार पर लगातार हमलवर प्रशांत किशोर 2015 विधानसभा चुनाव में JDU – RJD गठबंधन को भी सत्ता तक पहुंचा चुके है एवं नितीश को मुख्यमंत्री तथा तेजश्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बना चुके है। 2018 के सितम्बर माह में प्रशांत किशोर अपनी राजनीती पारी प्रारभ करते हुए JDU में शामिल हो गए थे और एक माह के अंदर ही JDU के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पहुँच गए थे। लेकिन पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी के कारण 2020 के जनवरी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को पदमुक्त करते हुए JDU से बाहर निकाल दिया था।