अगर आप पालतू जानवर पालने के शौकीन हैं, और दिल्ली में रहते हैं तो हमारी ये खबर आप ही के लिए है। यह खबर आपके काम की इसीलिए है क्यूंकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने जानवरों का पालन करने वालों के हित में एक बड़ा महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक बड़ी पहल करते हुए पालतू जानवरों के लिए श्मशान घाट करा रही है, ताकि मौत के बाद उन्हें भी इंसान की तरह ही स्थान मिले और उनके शव को इधर उधर फेंका या दफनाया ना जाए। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के द्वारा द्वारका के सेक्टर 29 में श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है जहां पर पालतू जानवरों का विधि पूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा। पालतू जानवरों के लिए विशेष श्मशान घाट का निर्माण जोर शोर से चल रहा है और माना जा रहा है कि जून के महीने तक निर्माण पूरा हो जाएगा। अब से दिल्ली में सड़कों पर मरे हुए लावारिस जानवर हो या किसी के पालतू जानवर है सभी का अंतिम संस्कार यहीं लाकर किया जाएगा।