देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो गया, और नए राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद संभाला है। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। इस बीच एक सवाल की राष्ट्रपति पद से रिटायर हो जाने के बाद पूर्वराष्ट्रपति को क्या क्या मिलता है? यानी क्या क्या सुविधाए प्राप्त होती हैं ? आज आपको बताएँगे की, रिटायर हुए राष्ट्रपति को क्या क्या सुविधाए दी जाती है?
बता दें देश के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद , पूर्व के राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन छोड़ना पड़ता है। राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद रामनाथ कोविंद नई दिल्ली स्थित 12 जनपथ के बंगले में रहेंगे। इसी बंगले में कई दशकों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहे थे। रिटायर होने के बाद भी भारत के राष्ट्रपति एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। पूर्व राष्ट्रपति को 8 कमरों वाला सरकारी बंगला दिया जाता है। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति एक मोटी पेंशन के भी हकदार होते हैं।
राष्ट्रपति के पद से रिटायर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिलती है, पत्नी को प्रति महीने सैकेट्रियल सहायता के रूप में 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है, सचिवीय कर्मचारियों और दफ्तर के लिए 60,000 रुपये दिए जाते हैं, पूर्व राष्ट्रपति को कम से कम 8 कमरों वाला बंगला दिया जाता है, इसके साथ ही 2 लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन और इंटरनेट कनेक्शन दिया जाता है।
पूर्व राष्ट्रपति को मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा मिलती है, वही गाड़ी और ड्राइवर भी दिए जाते हैं, आजीवन मुफ्त मेडिकल की सुविधा भी दी जाती है, और पांच लोगों का निजी स्टाफ भी पूर्व राष्ट्रपति को मिलता है, आपको बता दे पूर्वराष्ट्रपति को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाती है, और एक व्यक्ति के साथ प्रथम श्रेणी में मुफ्त ट्रेन और हवाई यात्रा की सुविधा भी राष्ट्रपति को दी जाती है।
Written By
Vaishali Rastogi