कोरोना ने देश के आर्थिक हालातों की कमर तोड़ कर रख दी है। 2020-21 में देश में कोरोना की वजह से ने काफी बुरा दौर देखा है, गरीब आदमी खाने पिने जेसी छोटी चीजों पर भीं दस बार सोचने लगा, देश के ये हालत सबके सामने हैं जहाँ महंगाई ने आम जनता की नाक में दम कर दिया है लेकिन उस कोरोना में राजनीतिक दलों पर खूब धनवर्षा हुई है। इस बुरे दौर में भी राजनैतिक दलों पर धन बरसा है, खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी, बीजेपी को दानवीरों ने चंदा देने में कोई कंजूसी नहीं की।
एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफोर्म (ADR) की गुरुवार को जारी एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्वयं राजनीतिक दलों ने सूचना देकर विभिन्न माध्यम से मिले फंड की जानकारी साझा की है। राजनीतिक दलों को कोरोना के दौरान कुल 593.748 करोड़ का चंदा मिला है। इसमें अकेले BJP को 477.545 करोड़ चंदा मिला है। 80 फीसदी से ज्यादा चंदा भाजपा को ही मिला और ये उस वक़्त के आंकडे हैं जब कोरोना पीक पर था बीजेपी को मिले चन्दे की अगर तुलना की जाए तो, जो 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों (NCP, CPI, CPI(M), कांग्रेस, NPE और तृणमूल को जो चंदा मिला, बीजेपी का चंदा उससे 4 गुणा ज्यादा है।
ADR की रिपोर्ट बताती है कि 2020-21 में 20 हज़ार के आंकड़ों पर 3753 व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों ने चंदा दिया है। इनमें से BJP को 2206 लोगों ने चंदा दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 1077 व्यक्ति व प्रतिष्ठानों ने 74.524 करोड़ रुपए चंदा दिया है,जो BJP की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत है। NCP को 20 हजार से ज्यादा का चंदा 79 लोगों व प्रतिष्ठानों ने, CPM को 226 ने, CPI को 124, NPEP को 15 और AITC को 26 ने दिया है।
बसपा को छोड़ सभी दलों ने आय व खर्च का ब्योरा देरी से दिया भारत चुनाव आयोग ने सभी दलों को आय एवं खर्च का ब्यौरा देना अनिवार्य किया हुआ है। बहुजन समाजवादी पार्टी को छोड़कर किसी भी दल ने निश्चित समय में इसकी जानकारी आयोग को साझा नहीं की थी। ADR के मुताबिक कांग्रेस ने 10 दिन देरी से आय का ब्योरा दिया है, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने 117 दिन देरी से, CPI(M) ने 136 दिन, नेशनल पीपल पार्टी ने 137 दिन, इंडियन नेशनल पार्टी ने 161 दिन, भारतीय जनता पार्टी ने 164 दिन और CPI ने 178 दिन बाद ब्योरा दिया है।
BJP को 1111 कॉर्पोरेट घरानों ने 416.794 करोड़ रुपए का चंदा दिया है जबकि कांग्रेस को 146 कॉर्पोरेट घरानों ने ही दान दिया है। प्रेडूेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट राजनीतिक दलों को दान देने वाला देश का शीर्ष कॉर्पोरेट घराना है। इस ट्रस्ट ने भाजपा को 209 करोड़, एनसीपी को 5 करोड़ और कांग्रेस को 2 करोड़ का चंदा दिया है।
Written By
Vaishali Rastogi