जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुआ जानलेवा हमला। नारा शहर में आज भाषण के दौरान उन पर पीछे से किसी ने गोली चला दी। हमले के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल शिंजो आबे की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें गोली लगने के तुरंत बाद हार्ट अटैक भी आया था जिसके बाद से ही उन्हें सास लेने में तकलीफ हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आबे को गोली लगने के कारण काफी खून बह चुका है। खुलेआम भीड़ में इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री पर गोली चलने की इस घटना ने जापान की सुरक्षा व्यवथा पर बड़ा सवालियां निशान लगाया है। जापान पुलिस ने फ़िलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसी चुनाव के लिए जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नारा शहर में कैंपेनिंग कर रहे थे। लेकिन सभा को सम्बोधित करने के दौरान आबे अचानक से नीचे गिर गये। उनके शरीर से खून निकलने लगा। शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों में दहशत फ़ैल गयी और सभी इधर-उधर भागने लगे। हमले के बाद के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आये हैं. इसमें वहां हुई भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, आबे पर कुल दो गोलियां दागी गयी थी। जिस संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम यामागामी तेत्सुया बताया जा रहा है , 41 वर्षीय इस संदिग्ध व्यक्ति के पास से बंदूक भी बरामद हुई है।
67 साल के शिंजो आबे ने साल 2020 में स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दिया था। दरअसल वह लम्बे समय से बीमार थे। शिंज़ो आबे जापान के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता है। जापान और भारत के रिश्ते बेहद अच्छे है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास दोस्त हैं। कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
Written By : Yasmin