कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब। यह कार्यक्रम रविवार शाम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। मिस इंडिया 2020, तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया। हुस्न की इस महफिल में बॉलीवुड की कई नामीगिरामी हस्तियों ने शिरकत की। प्रोग्राम में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव , डीनो मोरिया ,कृति सेनन और लॉरेन जैसे कई बड़े चेहरे नज़र आये थे।
सिनी शेट्टी कौन हैं?
सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं और फ़िलहाल चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) का कोर्स कर रही हैं। इन्होने बिजनेस और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने के बाद अब वह 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आपको बता दे कि सिनी आंध्र प्रदेश की सैलिखिता यालमंचिली, चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन (CHF) के लिए सात लाख से अधिक की राशि जुटाई है। ऐसा कर के सिनी केटो फंडरेजर में सबसे ज्यादा योगदान देने वाली विजेता बन गई है। चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन एक NGO है जो पूरे भारत में लोगों को Emergency Medical Help प्रोग्राम के ज़रिये मदद पहुँचाती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनी शेट्टी एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्हें बचपन से ही डांस का बेहद शौक रहा है। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था।
मिस इंडिया 2022 के टॉप 5 फाइनलिस्ट सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे। जिसमे से सिनी शेट्टी विजेता बनीं तो वहीं राजस्थान की रूपल शेखावत उपविजेता बनी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान दूसरी रनरप रहीं।