बीजेपी पार्टी ने अपने कार्यकाल में अक्सर आम से हट के फैसले लिए, अब राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन चर्चा में है, साथ ही बीजेडी और YSR कांग्रेस के समर्थन ने इसमें मुर्मू की जीत का पलड़ा भारी किया है। वहीँ अगर मुर्मू जीत हासिल करती हैं तो वो ओड़िसा से आने वाली पहली राष्ट्रपति भी होंगी।
आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली और ओड़िसा में पैदा हुई द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर चुना गया। राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंची, जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और आज द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने सदन चुकी हैं
इन नेताओ के समर्थन ने बिगाड़ा विपक्ष का खेल
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हैं, वही विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। लेकिन ये स्पर्धा अब और तेज़ी पकड़ चुकी है। दरसल दो बाहरी दलों के समर्थन के बाद मुर्मू का पलड़ा अब और भारी होता नज़र आया है। एक और जगत मोहन रेड्डी ने जहां मुर्मू का समर्थन दिया वही, पटनायक ने अपने समर्थन से विपक्ष की मुश्किलें और बड़ा दीं।
PM मोदी समेत BJP शासित राज्यों से CM मौजूद
झारखंड की पूर्व राज्यपाल 64 वर्षीय मुर्मू आज, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्तिथि में अपना नामांकन दखिल करेंगी नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो मौजूद रहेंगे। साथ ही बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
किसके पास कितने वोट्स
उम्मीदवारों के नाम की पुष्टि होने के साथ ही गठबंधन के हिसाब से सांसदों और विधायकों के वोट वैल्यू की भी गिनती शुरू हो जाती है, लोगों में अपने देश के नए राष्ट्रपति को लेकर खासा उत्साह है और इसी बीच आंकड़े काफी हद तक स्पष्ट भी करने लगते है की अगला राष्ट्रपति किस पार्टी से आयेगा। वही बीजेडी और YSR कांग्रेस ने भी मुर्मू का समर्थन किया है। गठबंधन के सांसदों विधायको के वोट वैल्यू की गिनती की जाय तो एनडीए के खाते में सबसे ज़्यादा 5 लाख 26 हज़ार वोट होंगे। वही यूपीए के पास काफी कम वोट दिख रहे हैं।
दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी मुर्मू
द्देश की पहली महिला राष्टपति प्रतिभा पाटिल के बाद, द्रौपदी मुर्मू दूसरी महिला राष्टपति बन सकती हैं। साथ ही अगर वो जीत हासिल करतीं हैं तो ओड़िसा राज्य से आने वाली पहली राट्रपति होगीं। आपको बता दे द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला गवर्नर रही है, अब आने वाले समय में वो पहली आदिवासी राष्ट्रपति हो सकती हैं।