द्रोपदी मुर्मू को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने के बाद,आज ओडिशा के रायरंगपुर मयूरभंज के रायरंगपुर में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पहले फर्श पर झाडू लगाते हुए देखा गया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, मुर्मू को मंदिर के बाहर हाथ में झाड़ू लिए और सफाई की रस्मों में व्यस्त देखा जा सकता है। बाद में उन्होंने राज्य में ‘जाहिरा’ नामक एक आदिवासी पूजा स्थल का भी दौरा किया।
ओडिशा: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की । pic.twitter.com/jCRkTVp6CQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
इस बीच मुर्मू को सशस्त्र सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा चौबीसों घंटे जेड श्रेणी का सुरक्षा कवच प्राप्त हुआ है। संयुक्त विपक्ष द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्ष का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद भाजपा ने भी मंगलवार को मुर्मू के नाम की घोषणा कर दी थी।
भाजपा के तरफ से द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की ”श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। ”
Smt. Droupadi Murmu Ji has devoted her life to serving society and empowering the poor, downtrodden as well as the marginalised. She has rich administrative experience and had an outstanding gubernatorial tenure. I am confident she will be a great President of our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2022