केंद्र की ‘अग्निपथ’ सेना भर्ती योजना के खिलाफ कुछ संगठनों द्वारा सोमवार (20 जून, 2022) को भारत बंद के आह्वान किया गया है। भारत बंद को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी है। पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और केरल तक, पुलिस अलर्ट पर है और लोगों को चेतावनी दी है कि वे भारत बंद के दौरान कानून-व्यवस्था को बाधित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल न हों।
अग्निपथ विरोध को देखते हुए कई राज्यों में पुलिस की कड़ी निगरानी
सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध के बीच यह घोषणा की गई है। भारत बंद की घोषणा के बाद से ही यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। भीड़ को इकठ्ठा न होने और कोई हिंसक घटना न हो, इसके लिए कई राज्यों की पुलिस ड्रोन से निगरानी रख रही है। बिहार, बंगाल, यूपी जैसे राज्य जहा से सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन की घटना आ रही थी, ऐसे राज्यों में ज्यादा सख्ती की गयी है। बिहार के 20 ज़िलों में इंटरनेट बंद और कई जगह ड्रोन के ज़रिये पुलिस कर रही है निगरानी।
भारत बंद के आह्वान के चलते झारखंड में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को स्कूल बंद करने का आदेश मिला था। कक्षा 9 और 11 की चल रही परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
भारत बंद से लोग परेशान, सड़कों पर लगा लंबा जाम
इतनी कड़ी सुरक्षा और बड़े-बड़े इंतज़ाम के बावजूद प्रदर्शनकारियों को रोकना बहुत मुश्किल हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही भारी जाम लगा हुआ है। आम लोग सुबह -सुबह ऑफिस के लिए निकले थे लेकिन वे सभी ट्रैफिक जाम में घंटों फसे रहे। आज भी पूरे भारत में 300 से ज्यादा ट्रैन रद्द की गयी है।