ब्रह्मास्त्र ट्रेलर: बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आएंगे। आज फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्विटर पर #BrahmastraTrailer ट्रेंड कर रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा करण जौहर ने बताया कि फिल्म में शाहरुख़ खान कैमियों रोल में नज़र आएंगे। ब्रह्मास्त्र करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित हुई हैं।
ट्रेलर में अमिताभ बच्चन द्वारा एक वॉइसओवर किया गया है, जिससे पता चलता है कि फिल्म की कहानी इन अस्त्रों के देवता के बारे में है – ब्रह्मास्त्र और शिव (रणबीर कपूर) नामक एक युवा लड़का जिस पर ब्रह्मास्त्र का भाग्य निर्भर करता है। ट्रेलर में शिव के सरल जीवन की एक झलक प्रदान करता है और ईशा (आलिया भट्ट) के साथ लव स्टोरी के एंगल को दिखाया गया है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ईशा को पता चलता है कि शिव का आग के साथ गहरा रिश्ता है।
ट्रेलर में फिर उन योद्धाओं का परिचय होता है जो प्रकाश के प्राचीन हथियारों की रक्षा कर रहे हैं। योद्धाओं को अमिताभ, नागार्जुन द्वारा निभाया जाता है। अयान ने ब्रह्मास्त्र के खलनायक की भी झलक दिखाई हैं, जिसका किरदार मौनी रॉय ने निभाया है। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, शिव खलनायक के खिलाफ एक महाकाव्य लड़ाई होने से पहले अपनी शक्तियों को नियंत्रित करना सीखता है।
यहाँ देखें ब्रह्मास्त्र ट्रेलर:
A piece of our hearts – Brahmāstra.
See you on 09.09.2022💥#BrahmastraTrailer https://t.co/W6q0G57a1i
— Alia Bhatt (@aliaa08) June 15, 2022