यूपी के बुलंदशहर जिला कारागार में बंदियों को अवसाद व तनाव मुक्त रखने और उन्हें स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद “सेवार्थ “,बुलंदशहर के सौजन्य से किया गया। जिला जेल के प्रांगण में हुए कवि सम्मेलन में प्रमुख कवि आए और कवियों ने अपनी अलग रसों में रचित रचनाएं सुनाकर अतिथियों, अधिकारियों व स्टाफ व बंदियों का मनोरंजन किया। भारत विकास परिषद “सेवार्थ “के द्वारा सभी कवियों को सम्मानित किया गया। तथा कारागार के सभी अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों, व स्टाफ द्वारा कवियों के कविता पाठ को सराहा व तीन घंटे तक सभी पुरुष व महिला बंदी अपने स्थान से हिले नहीं बंदियों ने भी कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद लिया।