सहारनपुर के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हिन्दू योद्धा परिवार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी विश सिंह कम्बोज को गिरफ्तार किया है। आरोप है की चौधरी विश सिंह कांबोज द्वारा कुछ धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगा रहे थे, उनका यह कार्य सर्वथा अनुचित व शासन के निर्देशों के विपरीत है जिसके चलते उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने विश सिंह कांबोज को गिरफ्तार किया है.