पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। भगवंत मान इन दिनों केजरीवाल के ‘दिल्ली मॉडल’ की समीक्षा कर रहे हैं और दिल्ली की शिक्षा, चिकित्सा, बिजली – पानी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। भगवंत मान दिल्ली मॉडल की तर्ज पर ही पंजाब विकास मॉडल बना रहे हैं। दिल्ली मॉडल की तर्ज़ पर आम आदमी पार्टी पंजाब में अपनी सरकार को भी जनता के सामने एक बेहतर उदहारण के तौर पर पेश करना चाहती हैं । भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के अस्पताल अच्छे हैं। जनरल वार्ड आइसीयू से भी अच्छे हैं। दो तीन अस्पताल में गए। दवा की बदबू नहीं सु्गंध आती है। पंजाब में एमआरआइ की मशीनों पर कबूतर बैठते हैं। वहां के स्कूल बाहर से तो अच्छे हैं लेकिन भीतर से नहीं।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि पंजाब को दोबारा से पंजाब बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि खेतीबाड़ी में भी सुधार करेंगे। किसान एक दूसरे के यहां आ जा सकेंगे। इसका भी इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि पंजाब में भी दिल्ली माडल लागू होगा। उनका इशारा दिल्ली का स्कूली शिक्षा माडल और मोहल्ला क्लीनिक को पंजाब में लागू करना है।